Trending

लखनऊ को मिलेगा ‘राष्ट्र प्रेरणा’ स्थल का तोहफा

Lucknow to Receive the Gift of ‘Rashtra Prerna Sthal’

लखनऊ/प्रतिनिधी : भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राजधानी लखनऊ को एक ऐतिहासिक सौगात मिलने जा रही है। गुरुवार, 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय एकता के प्रतीक ‘राष्ट्र प्रेरणा’ स्थल का लोकार्पण करेंगे। करीब 65 एकड़ में फैला यह भव्य पार्क कमल के आकार में विकसित किया गया है, जो राष्ट्रीय चेतना, एकात्म मानववाद और आत्मनिर्भर भारत की भावना को दर्शाता है। लोकार्पण के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 65 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाओं का अनावरण भी करेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल को युवाओं और नागरिकों के लिए प्रेरणा का केंद्र माना जा रहा है, जहां देश की वैचारिक धरोहर और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जाएगा। यह स्थल लखनऊ की पहचान को नई ऊंचाई देने वाला साबित होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker