Trending

Delhi : प्रदूषण मुद्दे पर राजनीति तेज

Delhi: Politics Intensifies Over Pollution Issue

दिल्ली/प्रतिनिधी : दिल्ली के उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक कड़ा पत्र लिखा है। 15 पृष्ठों के इस पत्र में उन्होंने पिछली आम आदमी पार्टी सरकार पर 11 वर्षों तक लापरवाही बरतने और प्रदूषण नियंत्रण में विफल रहने का आरोप लगाया है। उप-राज्यपाल ने कहा कि दिल्ली में वायु प्रदूषण के प्रमुख कारणों में शामिल धूल नियंत्रण को लेकर केजरीवाल सरकार ने कभी ठोस कदम नहीं उठाए। उन्होंने दावा किया कि समय रहते प्रभावी नीतियां लागू न होने के कारण आज दिल्ली गंभीर प्रदूषण संकट से जूझ रही है।

वहीं, आम आदमी पार्टी ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। पार्टी के मीडिया सलाहकार अनुराग ढांडा ने कहा कि उप-राज्यपाल प्रदूषण जैसे गंभीर मुद्दे पर वास्तविक चर्चा से बच रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार प्रदूषण नियंत्रण में नाकाम रही है और जनता का ध्यान भटकाने के लिए पूर्व सरकार पर आरोप लगाए जा रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker