Trending

Bhopal में सुशासन दिवस शपथ कार्यक्रम

Good Governance Day Pledge Ceremony in Bhopal

भोपाल/प्रतिनिधी : भोपाल स्थित मंत्रालय परिसर के सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में 24 दिसंबर 2025 को प्रातः 11 बजे सुशासन दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्ध-घुमन्तु कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगी। सुशासन दिवस पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। चूंकि 25 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश रहता है, इसलिए इस वर्ष एक दिन पूर्व 24 दिसंबर को सभी शासकीय कार्यालयों में सुशासन दिवस मनाया जाएगा। यह दिवस अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मानकों और प्रशासनिक पारदर्शिता के महत्व को रेखांकित करता है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय, विंध्यांचल एवं सतपुड़ा भवन सहित सभी शासकीय कार्यालयों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, अपर सचिव, उप सचिव, अवर सचिव तथा सभी अधिकारी-कर्मचारियों को कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker