Bangladeshi उच्चायुक्त तलब, भारत ने जताई चिंता
Bangladeshi High Commissioner Talab, India Expressed Concern

विशेष/प्रतिनिधी : विदेश मंत्रालय ने सुरक्षा से जुड़ी गंभीर चिंताओं को देखते हुए आज बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हमीदुल्लाह को तलब किया। मंत्रालय ने बांग्लादेश में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति, विशेषकर अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर भारत की गहरी चिंता से उन्हें अवगत कराया। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह भी विदेश मंत्रालय ने इसी मुद्दे पर बांग्लादेशी उच्चायुक्त को तलब किया था। इस बीच, कई हिंदू संगठनों ने नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर कथित अत्याचारों और दीपू चंद्र दास की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। स्थिति को देखते हुए उच्चायोग के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। तीन स्तरीय बैरिकेडिंग लगाई गई है और पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया है।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत बांग्लादेश की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और भारतीय उच्चायोग वहां के अधिकारियों के संपर्क में है। मंत्रालय ने दीपू चंद्र दास की हत्या के दोषियों को शीघ्र न्याय के कटघरे में लाने की मांग भी दोहराई।



