Trending

Bengal चुनाव की तैयारी तेज, 5 जनवरी को अहम बैठक

Preparations for Bengal Elections intensified, important meeting on 5th January

विशेष/प्रतिनिधी : नए साल की शुरुआत के साथ ही चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में आयोग ने 5 जनवरी को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक बुलाई है। यह बैठक चुनाव आयोग और पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल के बीच होगी, जिसमें राज्य विधानसभा चुनाव की रणनीति और सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक का प्रमुख एजेंडा चुनाव के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती और उनके प्रभावी उपयोग को लेकर होगा। इसके साथ ही, चुनाव कितने चरणों में कराए जाएं, इस पर भी विचार किया जाएगा ताकि शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में राज्य पुलिस के नोडल अधिकारी भी शामिल रहेंगे, जो जमीनी हालात और सुरक्षा चुनौतियों से आयोग को अवगत कराएंगे।

सूत्रों के अनुसार, संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, बलों की तैनाती का रोडमैप और समन्वय व्यवस्था पर भी चर्चा होगी। इस बैठक को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तैयारियों की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker