
NCP के दोनों गुट मिलकर लड़ेंगे चुनाव ?
Both NCP Factions to Contest Pune Elections Together
पुणे/प्रतिनिधि : पुणे में होने वाले मनपा चुनावों से पहले नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दोनों गुटों के बीच गठबंधन की तस्वीर साफ होती नजर आ रही है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार पिछले तीन दिनों से पुणे में डेरा डाले हुए हैं और दोनों गुटों को एक मंच पर लाने के लिए लगातार बैठकें कर रहे थे। उनकी पहल अब सफल होती दिख रही है। जानकारी के मुताबिक, अजित पवार गुट और शरद पवार गुट ने पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका चुनाव मिलकर लड़ने पर सहमति जता दी है।
गठबंधन को लेकर हुई बैठक में अजित पवार गुट से शहर अध्यक्ष सुभाष जगताप, विधायक चेतन तुपे और सुनील टिंगरे मौजूद थे, जबकि शरद पवार गुट की ओर से अंकुश काकड़े, विशाल तांबे और वंदना चव्हाण ने भाग लिया। बैठक में दोनों पक्षों ने सकारात्मक रुख दिखाया। सूत्रों के अनुसार, अगले दो दिनों में गठबंधन का औपचारिक ऐलान किया जाएगा, जबकि 25 या 26 तारीख को उम्मीदवारों की सूची जारी होने की संभावना है।



