Trending

Navi मुंबई एयरपोर्ट से भरेगी उड़ान पहली उड़ान

Navi Mumbai International Airport to Open on December 25th

नवी मुंबई/तुषार पाटील : नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) 25 दिसंबर को खुलने के साथ ही भारतीय विमानन क्षेत्र में एक नया मानक स्थापित करने जा रहा है। यह एयरपोर्ट केवल उड़ानों की आवाजाही तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यात्रा को संस्कृति, मेहमाननवाज़ी, मनोरंजन और शहरी जीवन से जोड़ने वाला एक समग्र अनुभव पेश करेगा। NMIA का नॉन-एयरोनॉटिकल इकोसिस्टम चरणबद्ध तरीके से दिसंबर से मार्च तक शुरू होगा।

उद्घाटन के दिन ‘बॉम्बे बॉन्ड’ की शुरुआत होगी, जिसमें मुंबई के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट—फू, बॉम्बे ब्रासरी, किताब महल चर्चा और बेयरूट—शामिल होंगे। इसी दिन ‘प्रणाम’ मीट एंड ग्रीट सर्विस भी लॉन्च होगी, जो पर्सनल असिस्टेंस, बैगेज हैंडलिंग और व्हीलचेयर सपोर्ट जैसी सुविधाएं देगी।

जनवरी में टर्मिनल के भीतर 80 कमरों वाला ट्रांज़िट होटल ‘द स्वर्ल’ और खास चाय अनुभव के लिए ‘टी खाना’ शुरू होगा। फरवरी तक भारत का पहला सेलिब्रिटी लाउंज ‘द पर्पल लाउंज’ और सिक्योरिटी के बाद स्थित सांस्कृतिक ज़ोन ‘नवीवर्स’ यात्रियों को मिलेगा। फरवरी-मार्च में खुलने वाला अराइवल फोरकोर्ट एयरपोर्ट को एक जीवंत सार्वजनिक प्लाज़ा में बदल देगा।

इन पहलों के साथ NMIA खुद को भारत के सबसे आधुनिक और सोच-समझकर डिज़ाइन किए गए एयरपोर्ट्स में स्थापित करेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker