Trending

Sri Lanka को भारत का सहायता पैकेज

India Announces $450 Million Aid Package for Sri Lanka

विशेष/प्रतिनिधि : भारत ने श्रीलंका में चक्रवात ‘दित्वाह’ से प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण के लिए 450 मिलियन डॉलर के सहायता पैकेज की घोषणा की है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कोलंबो में मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि इस पैकेज में 350 मिलियन डॉलर की रियायती ऋण लाइन और 100 मिलियन डॉलर का अनुदान शामिल है। इस सहायता का उद्देश्य चक्रवात से हुए नुकसान के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाना है। डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत की मदद से सड़कों, रेलवे और पुलों का पुनर्निर्माण किया जाएगा, साथ ही क्षतिग्रस्त घरों के निर्माण में भी सहयोग दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके से मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र सौंपा।

विदेश मंत्री ने कहा कि ‘पड़ोसी पहले’ और ‘महासागर’ नीति के तहत भारत ने संकट की घड़ी में श्रीलंका का साथ दिया है। सागर बंधु अभियान के अंतर्गत भारत ने 1100 टन राहत सामग्री और 14 टन से अधिक दवाएं व चिकित्सा उपकरण भेजे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker