Trending

देशभर में मनाया जा रहा राष्ट्रीय किसान दिवस

National Farmers Day Celebrated Across the Country

मुंबई/प्रतिनिधि : राष्ट्रीय किसान दिवस आज पूरे देश में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जा रहा है। यह दिवस किसानों के देश के विकास में अतुलनीय योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से मनाया जाता है। यह दिन पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन किसानों, ग्रामीण समाज और कृषि सुधारों के लिए समर्पित कर दिया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि किसानों के कल्याण के लिए उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में किसानों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

वहीं, केंद्रीय उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने राष्ट्रीय किसान दिवस पर देश के अन्नदाताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत, समर्पण और त्याग से ही देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित होती है और राष्ट्र उनकी सेवा का सदैव ऋणी रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker