Rural विकास के लिए 1.51 लाख करोड़ का प्रस्ताव
₹1.51 Lakh Crore Proposed for Rural Development

दिल्ली/प्रतिनिधि : कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि रोजगार सृजन और समग्र ग्रामीण विकास को मजबूती देने के लिए विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत एक लाख इक्यावन हजार करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन प्रस्तावित किया गया है। एक वीडियो संदेश में उन्होंने बताया कि श्रमिकों को अब 100 दिनों के बजाय 125 दिनों के रोजगार की कानूनी गारंटी दी गई है, जिससे ग्रामीण परिवारों की आय में स्थिरता आएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को लेकर भ्रम फैलाने के प्रयास किए जा रहे हैं, जबकि यह योजना सरकार का एक प्रगतिशील और जनकल्याणकारी कदम है। मंत्री ने कहा कि काम उपलब्ध न होने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ते के प्रावधान को और मजबूत किया गया है।
यह योजना जल संरक्षण, ग्रामीण अवसंरचना, आजीविका आधारित गतिविधियों और आपदा निवारण कार्यों पर केंद्रित है, जिससे आत्मनिर्भर, गरीबी मुक्त और रोजगारोन्मुखी गांवों के निर्माण को गति मिलेगी।



