Trending

Arabian सागर से सीधे जुड़ेगा राजस्थान

Rajasthan to be directly connected to the Arabian Sea

राजस्थान/प्रतिनिधि : राजस्थान के सांचौर क्षेत्र के लिए इनलैंड पोर्ट परियोजना विकास की नई राह खोलने जा रही है। गुजरात के नवलखी पोर्ट से कुकड़िया तक लगभग 250 किलोमीटर लंबी कैनाल के निर्माण को लेकर सर्वे कार्य शुरू हो गया है। इस परियोजना के तहत सांचौर कच्छ की खाड़ी के माध्यम से सीधे अरब सागर से जुड़ेगा, जिससे राजस्थान पहली बार समुद्री जलमार्ग से जुड़ने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाएगा। करीब 10 हजार करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली इस परियोजना के सर्वे की जिम्मेदारी आईआईटी मद्रास के नेशनल टेक्नोलॉजी सेंटर फॉर पोर्ट्स, वॉटरवेज एंड कोस्ट्स को सौंपी गई है। कैनाल की चौड़ाई लगभग 175 मीटर प्रस्तावित है, जिससे बड़े जहाजों का आवागमन संभव होगा।

इनलैंड पोर्ट बनने से उद्योग, व्यापार, कृषि निर्यात और लॉजिस्टिक्स को बढ़ावा मिलेगा तथा 50 हजार से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। इसे क्षेत्र के लिए ‘गेम चेंजर’ माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker