Trending

कम महंगाई, तेज विकास: आरबीआई

Low Inflation, High Growth: RBI

विशेष/प्रतिनिधि : वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है और तेज विकास के लिए पूरी तरह तैयार है। भारतीय रिज़र्व बैंक के दिसंबर बुलेटिन में आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि महंगाई में आई उल्लेखनीय गिरावट ने सरकार और केंद्रीय बैंक को आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने का बड़ा अवसर दिया है। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में औसत महंगाई दर घटकर 1.7 प्रतिशत रही, जबकि अक्टूबर 2025 में यह और गिरकर मात्र 0.3 प्रतिशत पर आ गई। इसी अवधि में देश की जीडीपी वृद्धि दर 8.2 प्रतिशत दर्ज की गई, जो अर्थव्यवस्था की मजबूती को दर्शाती है।

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि कम महंगाई और तेज विकास दर मिलकर ‘गोल्डीलॉक्स पीरियड’ का संकेत देती हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि अच्छी कृषि, मजबूत बैंकिंग व्यवस्था और निरंतर सुधारों से आने वाले समय में विकास को और गति मिलेगी। नए वर्ष में देश नई उम्मीद और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker