Trending

Panvel-खंडेश्वर लोकल ट्रेन में छात्रा पर हमला

Engineering Student Attacked on Panvel-Khandeshwar Local Train

पनवेल/प्रतिनिधि : पनवेल और खंडेश्वर स्टेशनों के बीच चलती लोकल ट्रेन में घटी शर्मनाक घटना में 18 साल की इंजीनियरिंग छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी शेख अख्तर नवाज (50) ने महिलाओं के डिब्बे में बहस के दौरान छात्रा को पीछे से धक्का दे दिया, जिससे वह पटरी पर गिर गई। सिर, कमर और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं।घटना के तुरंत बाद छात्रा ने अपने पिता को सूचित किया और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी को खंडेश्वर स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट ने उसे तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा।

घटना के समय ट्रेन में मौजूद सतर्क महिला यात्रियों की सूझ-बूझ से आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी संभव हुई। छात्रा खारघर के एक प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ाई कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker