Bareilly में कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित
Life Disrupted by Severe Cold in Bareilly

बरेली/प्रतिनिधी : बरेली में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में बरेली इस समय सबसे ठंडा जिला बना हुआ है। लगातार शीतलहर चलने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों और आम जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई अहम निर्णय लिए हैं। कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है, ताकि बच्चों को ठंड और कोहरे से बचाया जा सके। घने कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ है। कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं और सड़कों पर दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ रही है।
ठंड से राहत के लिए प्रशासन ने रैन बसेरों की व्यवस्था की है और प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि जरूरतमंदों को कंबल वितरण भी किया जा रहा है। प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।



