Trending

Solapur में 12 नगर परिषद चुनाव के नतीजे घोषित

Solapur: Results of 12 Municipal Council Elections Declared

सोलापुर/प्रतिनिधि : सोलापुर जिले में 12 नगरपालिका परिषदों के चुनावों के नतीजे घोषित हुए, जिनमें भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा ने जिले की कुल 4 नगरपालिका परिषदों में जीत दर्ज की है। वहीं शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट ने अप्रत्याशित प्रदर्शन करते हुए 3 नगरपालिका परिषदों में सत्ता हासिल की, जिससे उसकी स्ट्राइक रेट चर्चा में रही। तीर्थ क्षेत्र विकास अघाड़ी ने 2 नगरपालिका परिषदों पर कब्जा जमाया, जबकि शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट, एनसीपी शरदचंद्र पवार गुट और एक स्थानीय विकास अघाड़ी ने 1-1 नगरपालिका परिषद जीती। इस चुनाव में सत्तारूढ़ एनसीपी अजित पवार गुट और कांग्रेस पार्टी एक भी नगरपालिका परिषद नहीं जीत सकीं, जिसे उनके लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

अक्कलकोट, मेंडरगी, बार्शी, दुधानी, सांगोला और मोहोल सहित विभिन्न नगर परिषदों में मेयर पदों पर अलग-अलग दलों के उम्मीदवार निर्वाचित हुए। कुल मिलाकर सोलापुर की स्थानीय राजनीति में भाजपा और शिंदे गुट का दबदबा स्पष्ट रूप से नजर आया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker