Trending

Ramdas आठवले ने लखनऊ में की समीक्षा बैठक

Ramdas Athawale Holds Review Meeting in Lucknow

लखनऊ/प्रतिनिधी : केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने लखनऊ में विभागीय समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधा और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को सुझाव भी दिया। बैठक में उत्तर प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, दलित, शोषित और वंचित समाज से जुड़ी समस्याओं के साथ-साथ पार्टी के संगठन विस्तार पर विस्तृत चर्चा हुई। रामदास आठवले ने बताया कि पवन भाई गुप्ता के नेतृत्व में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत कर रही है। गांव, ब्लॉक, तहसील, जिला और मंडल स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है, जिससे जनता की समस्याओं को नजदीक से समझकर समाधान किया जा सके।

उन्होंने कहा कि पार्टी अब प्रदेश के हर जिले में सक्रिय है और आरपीआई की मजबूत उपस्थिति दर्ज हो रही है। इसी क्रम में 5 अप्रैल 2026 को लखनऊ में एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें दलित, शोषित, वंचित और गरीब वर्ग के लिए मुफ्त चिकित्सा की मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker