Centre से बिहार को सहयोग पर विचार
Centre to Consider Providing Support to Bihar

विशेष/प्रतिनिधी : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी, जिसमें सात निश्चय–3 सहित राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान इस बात पर भी विचार हुआ कि केंद्र सरकार बिहार को और किस प्रकार अधिक सहयोग प्रदान कर सकती है। अशोक चौधरी ने स्पष्ट किया कि सरकार गठन के बाद ऐसी मुलाकातें सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा होती हैं और इसे लेकर किसी तरह की अटकलें लगाना उचित नहीं है। राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि केवल आरोप-प्रत्यारोप से कोई समाधान नहीं निकलता। कांग्रेस को आत्ममंथन करना चाहिए और यदि कोई ठोस प्रमाण हों तो उन्हें सामने रखना चाहिए।
केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र राम मांझी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि इस विषय पर पहले उन्हें स्वयं मंथन कर लेना चाहिए। उन्होंने दोहराया कि बिहार और केंद्र सरकार के संबंध हमेशा सौहार्दपूर्ण रहे हैं और आगे भी सहयोग बना रहेगा।



