Trending

Bihar में ठंड का असर, कई राज्यों में घना कोहरा

Cold Wave in Bihar, Dense Fog in Several States

विशेष/प्रतिनिधी : मौसम विभाग ने आज बिहार के कई हिस्सों में ठंड की स्थिति बने रहने का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण सुबह और रात के समय सर्दी का असर अधिक रहेगा। वहीं पंजाब के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना व्यक्त की गई है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है।मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और मुजफ्फराबाद सहित पूर्वोत्तर राज्यों नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी घना कोहरा देखने को मिल सकता है। इसके अलावा बिहार, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी कोहरे का असर रहेगा।

इस बीच, दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता लगातार गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आज सुबह सात बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 414 दर्ज किया गया, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक माना जाता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker