Trending

India-न्यूजीलैंड FTA से शुल्क मुक्त निर्यात

India-New Zealand FTA to Facilitate Duty-Free Exports

विशेष/प्रतिनिधी : भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) संपन्न होने के बाद द्विपक्षीय व्यापार को नई गति मिलने की उम्मीद है। इस समझौते के तहत भारत से न्यूजीलैंड को निर्यात किए जाने वाले माल पर कोई शुल्क नहीं लगेगा, जिससे भारतीय उत्पादों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ेगी। यह एफटीए न्यूजीलैंड में भारतीय निर्यात के लिए बेहतर बाजार पहुंच और शुल्क वरीयताएं प्रदान करेगा तथा ओशिनिया और प्रशांत द्वीप देशों के बाजारों तक पहुंच का मार्ग प्रशस्त करेगा।

इस समझौते के हिस्से के रूप में न्यूजीलैंड ने अगले 15 वर्षों में भारत में 20 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है, जिससे दोनों देशों के बीच निवेश साझेदारी मजबूत होगी। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह एफटीए किसानों, उद्योग, छात्रों और नवोन्मेषकों के लिए नए अवसर खोलेगा। उन्होंने बताया कि इससे व्यापार, पर्यटन, शिक्षा, अनुसंधान, सेवाक्षेत्र और विशेष रूप से कृषि एवं डेयरी क्षेत्र में उत्पादन, गुणवत्ता और आय में वृद्धि होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker