Trending

Bhopal में 260 नए मतदान केंद्र स्वीकृत

260 New Polling Stations Approved in Bhopal

भोपाल/प्रतिनिधी: भोपाल जिले में चुनावी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। जिले में 260 नए मतदान केंद्रों को स्वीकृति मिलने के बाद अब कुल मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर 2289 हो गई है। इससे मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने में अधिक सुविधा मिलेगी और मतदान प्रक्रिया और अधिक सुगम होगी। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज 23 दिसंबर को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन निर्धारित तिथि पर किया जा रहा है और सभी नागरिक इसमें अपना नाम अवश्य जांच लें।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम, पता अथवा अन्य विवरणों में यदि कोई त्रुटि हो तो निर्धारित समय-सीमा में सुधार कराया जा सकता है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपने मताधिकार को सुनिश्चित करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker