Trending

Rabi सीजन में खेती का रकबा बढ़ा

Area Under Cultivation Increases During Rabi Season

विशेष/प्रतिनिधी : देश में चालू रबी सीजन के दौरान फसलों की बुआई में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा 19 तारीख तक जारी प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष अब तक 580 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में रबी फसलों की बुआई हो चुकी है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में लगभग 8 लाख हेक्टेयर अधिक है। मंत्रालय के अनुसार, गेहूं की बुआई में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। जहां पिछले वर्ष इसी समय तक करीब 300 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं बोया गया था, वहीं इस वर्ष यह आंकड़ा बढ़कर 301 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है। दलहन फसलों की खेती लगभग 126 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में की गई है। इसके अलावा धान की रोपाई में भी इजाफा हुआ है और इसमें 13 लाख हेक्टेयर से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि बेहतर मौसम, समय पर बुआई और किसानों को मिल रहे प्रोत्साहन से उत्पादन में सकारात्मक असर पड़ने की उम्मीद है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker