Trending

Navi Mumbai के नवाचारों से प्रभावित इंदौर

Indore Impressed by Navi Mumbai's Innovations

नवीमुंबई/तुषार पाटील : स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत लगातार कई वर्षों से शीर्ष तीन स्थानों पर रहने वाले चार शहरों के लिए बनाई गई विशेष ‘सुपर स्वच्छ लीग’ श्रेणी में शामिल नवी मुंबई की स्वच्छता और नवाचारों की देशभर में सराहना हो रही है। इसी क्रम में इंदौर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के एक अध्ययन दल ने हाल ही में नवी मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (NMMC) का दो दिवसीय दौरा किया और शहर में लागू विभिन्न स्वच्छता व तकनीकी परियोजनाओं का निरीक्षण किया। स्टडी ग्रुप ने मनपा मुख्यालय की आधुनिक डिजाइन, अत्याधुनिक सुविधाओं और उत्कृष्ट साफ-सफाई की विशेष प्रशंसा की। उन्होंने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का दौरा कर कचरा संग्रहण और परिवहन की जीपीएस आधारित निगरानी प्रणाली को समझा और इसे प्रभावी बताया।

इंदौर निगम के स्टडी टूर में नवी मुंबई की जमकर तारीफ

दल ने टेक्सटाइल वेस्ट रीसाइक्लिंग सेंटर, नेरुल वंडर्स पार्क, प्रस्तावित साइंस पार्क, कैंसर रजिस्ट्री व डायलिसिस सेंटर, मियावाकी अर्बन फॉरेस्ट, सी-टेक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और ऐरोली स्थित डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर ज्ञान स्मारक का भी निरीक्षण किया। इन सभी परियोजनाओं को पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं और सतत विकास की दिशा में प्रेरणादायक बताया गया। इंदौर के प्रतिनिधियों ने नवी मुंबई की नवोन्मेषी सोच, आधुनिक तकनीक के उपयोग और नागरिक सुविधाओं की प्रशंसा करते हुए इसे अन्य शहरों के लिए आदर्श मॉडल बताया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker