
Bhandara : ईवीएम विवाद, 7 कर्मचारी निलंबित
EVM Controversy in Bhandara Elections, 7 Employees Suspended
भंडारा/प्रतिनिधि : भंडारा नगर परिषद चुनाव में मतगणना के दौरान बड़ा विवाद सामने आया है। वार्ड नंबर 3 में नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की उम्मीदवार करुणा राउत का नाम ईवीएम मशीन पर दिखाई नहीं देने से भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। इस गड़बड़ी को लेकर एनसीपी ने कड़ा एतराज़ जताते हुए निर्वाचन विभाग में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की है। इस प्रकरण में लापरवाही बरतने के आरोप में सात कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। जिला कलेक्टर ने कहा है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एनसीपी जिला अध्यक्ष चरण वाघमारे ने इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।



