Trending

Buldhana नगर परिषद चुनाव परिणाम घोषित

Buldhana Municipal Council Election Results Declared

बुलढाणा/प्रतिनिधि : बुलढाणा जिले की 11 नगर परिषदों में अध्यक्ष और सदस्य पदों के लिए हुए चुनावों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इन चुनावों में विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है। अध्यक्ष पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सबसे अधिक सीटें जीतकर बढ़त बनाई है। बुलढाणा नगर परिषद में शिवसेना की पूजा संजय गायकवाड़ अध्यक्ष चुनी गई हैं। चिखली में भाजपा के पंडितराव रामराव देशमुख, देउलगांव राजा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की माधुरी तुषार शिपाने, जलगांव जामोद में भाजपा के गणेश रामेश्वर डांडगे और खामगांव में भाजपा की अपर्णा फुंडकर ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।

लोनार नगर परिषद में कांग्रेस की मीरा भूषण मापारी, मलकापुर में कांग्रेस के अतीकुर रहमान शफीकुर रहमान और मेहकर में शिवसेना (उभाठा) गुट के किशोर भास्कर गरोले अध्यक्ष बने हैं। वहीं नंदुरा में भाजपा की मंगला सुधीर मुरहेकर, शेगांव में कांग्रेस के प्रकाश एकनाथ शेगोकर और सिंदखेड राजा में राष्ट्रवादी कांग्रेस (एसएसपी) गुट के सौरभ विजय तायडे विजयी रहे। कुल 286 सदस्य पदों में भाजपा ने 89 सीटें जीतकर पहला स्थान हासिल किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker