Trending

World मेडिटेशन डे पर कोल्हापुर में सामूहिक ध्यान

Mass Meditation in Kolhapur on World Meditation Day

कोल्हापुर/प्रतिनिधि : वर्ल्ड मेडिटेशन डे के अवसर पर कोल्हापुर में भव्य ग्रुप मेडिटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “विश्व शांति और एकता के लिए मेडिटेशन” रखी गई थी। इस मौके पर आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने टेलीविज़न सिस्टम के माध्यम से दुनिया भर के नागरिकों के साथ सामूहिक ध्यान किया, जिसका लाभ कोल्हापुरवासियों को भी मिला। इस ऐतिहासिक पहल में विश्व के 192 देशों से लगभग 80 लाख लोगों ने हिस्सा लिया, जिससे एक वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम हुआ। श्री श्री रविशंकर ने कहा कि आज की तेज़ रफ्तार और तनावपूर्ण जीवनशैली में मानसिक शांति और सामाजिक संतुलन के लिए मेडिटेशन अत्यंत आवश्यक है।

श्री श्री रविशंकर की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने 21 दिसंबर को वर्ल्ड मेडिटेशन डे के रूप में मान्यता दी है। इसी क्रम में आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षकों, स्वयंसेवकों और शहर के गणमान्य नागरिकों के लिए यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भजन संध्या, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और आर्ट ऑफ लिविंग के सामाजिक सेवा कार्यों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker