
New पनवेल सिग्नल पर बड़ा सड़क हादसा
Major Road Accident at Navi Panvel Signal
पनवेल/प्रतिनिधि : नवीन पनवेल सिग्नल पर सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ी स्कूल वैन और एक ऑटो रिक्शा को पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दो स्कूली बच्चे, एक रिक्शा चालक और एक यात्री घायल हो गए। घायलों को तुरंत नवीन पनवेल स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में स्कूल वैन और रिक्शा को भारी नुकसान पहुंचा। टक्कर के बाद वैन के दरवाजे बंद हो जाने से उसमें सवार बच्चे अंदर फंस गए थे। मौके पर मौजूद पनवेल सिटी ट्रांसपोर्ट ब्रांच के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शीशा तोड़कर और पीछे से पाइप खींचकर 12 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। शेकाप जिला परिषद के पूर्व सदस्य विलास फड़के ने भी राहत कार्य में सहयोग किया।
पुलिस ने टूटे शीशे को हटाकर घायल अवस्था में फंसे रिक्शा चालक को बाहर निकाला। हादसे के बाद डंपर चालक के साथ मारपीट की कोशिश हुई, लेकिन पुलिस ने उसे सुरक्षित हिरासत में लेकर पनवेल सिटी पुलिस को सौंप दिया।



