Trending

विकसित भारत के लक्ष्य पर सरकार का फोकस

Government Focused on the Goal of a Developed India

मुंबई/प्रतिनिधि : केंद्रीय उद्योग और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सरकार का संकल्प स्पष्ट है और इस लक्ष्य की प्राप्ति के बाद देश 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के रूप में उभरेगा। वे मुंबई में आयोजित वर्ल्ड हिंदू इकोनॉमिक फोरम को संबोधित कर रहे थे। उनका भाषण ‘विकसित भारत के लिए सुशासन, उद्यमिता और नवाचार’ विषय पर केंद्रित था। पीयूष गोयल ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान ठोस नीतियों के अभाव में देश को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन पिछले 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने इन कमियों को दूर कर विकसित भारत की नींव मजबूत की है। उन्होंने बताया कि सरकार ने कई क्षेत्रों में सरकारी नियंत्रण घटाकर निजी क्षेत्र को प्रोत्साहित किया है, जिससे निवेश, रोजगार और नवाचार को बढ़ावा मिला है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दशकों तक कमजोर आर्थिक नीतियों ने देश की प्रगति को बाधित किया। फोरम में दुनिया भर के उद्यमी, नीति-निर्माता और विचारक भारत के सांस्कृतिक मूल्यों के अनुरूप विकास की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker