Trending

Ambernath में बंधुआ मजदूरों की रिहाई

Bonded Laborers Rescued in Ambernath

अंबरनाथ/प्रतिनिधि : अंबरनाथ में नेशनल लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (NLSA) और ठाणे डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी की स्पेशल टीम ने बंधुआ मजदूरों की रिहाई कर समाज में मौजूद शोषण की झलक को उजागर किया। ठाणे जिला कलेक्टर डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल के नेतृत्व में यह कार्रवाई अंबरनाथ वेस्ट स्थित मेसर्स शक्ति फूड इंडस्ट्रीज कंपनी में हुई। टीम ने 10 प्रवासी मजदूरों को बंधुआ मजदूरी के चंगुल से सुरक्षित रिहा कराया। जांच में सामने आया कि उत्तर प्रदेश के भदोही, जौनपुर आदि जिलों से आए मजदूरों को ठेकेदारों ने अच्छी नौकरी और रहने-खाने की व्यवस्था का लालच देकर फंसाया। उन्हें रात में कमरे में बंद रखा गया, मोबाइल फोन जब्त किए गए और परिवार से संपर्क काट दिया गया।

जिला कलेक्टर डॉ. पांचाल के निर्देशानुसार रेजिडेंट डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, लेबर डिपार्टमेंट और पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात से ऑपरेशन शुरू किया। सुबह 5 बजे सभी 10 मजदूरों को रिहा किया गया और दो ठेकेदारों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों पर बंधुआ मजदूरी उन्मूलन अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया। सभी मजदूरों को बॉन्ड सर्टिफिकेट प्रदान कर उनके गांव भेजा गया। NLSA ने समाज से अपील की है कि बंधुआ मजदूरी की जानकारी मिलने पर तुरंत स्पेशल सेल से संपर्क करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker