Suryakumar यादव की कप्तानी में टीम इंडिया तैयार
Team India ready under Suryakumar Yadav's captaincy

स्पोर्ट्स/प्रतिनिधि : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को दी गई है, जबकि उप-कप्तान अक्षर पटेल होंगे। टीम से शुभमन गिल को हेल्थ कारणों से बाहर किया गया है।टीम में ऑल-राउंडर के रूप में हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और वाशिंगटन सुंदर शामिल हैं। मिडिल ऑर्डर में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह खेलेंगे। मुख्य स्पिनरों के रूप में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती टीम का हिस्सा होंगे। विकेटकीपर ईशान किशन की टीम में वापसी हुई है। तेज गेंदबाजों के रूप में जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह चुने गए हैं।
BCCI ने बताया कि यही टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की T20 सीरीज में भी उतारी जाएगी। टीम में संतुलन और अनुभव का ध्यान रखते हुए चयन किया गया है, जिससे टीम वर्ल्ड कप में मजबूत प्रदर्शन कर सके।



