Trending

PM Modi से मिले सीएम नीतीश कुमार

CM Nitish Kumar meets PM Modi

दिल्ली/प्रतिनिधि : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच करीब 30 मिनट तक विस्तृत बातचीत हुई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन सिंह) और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी उपस्थित रहे। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की भारी जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह पहला दिल्ली दौरा माना जा रहा है। गौरतलब है कि नवंबर में घोषित विधानसभा चुनाव परिणामों में एनडीए ने 200 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस प्रचंड जनादेश के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर बिहार में एनडीए सरकार का गठन हुआ है।

सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में केंद्र और राज्य के बीच समन्वय, विकास योजनाओं और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर चर्चा हुई। दूसरी ओर, विधानसभा चुनाव में इंडी गठबंधन को राज्य में करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस मुलाकात को बिहार की राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker