Trending

Rajasthan में घना कोहरा, दृश्यता केवल 10 मीटर

Dense Fog in Rajasthan, Visibility Reduced to Just 10 Meters

जयपुर/प्रतिनिधि : प्रदेश में सोमवार सुबह कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। राजधानी जयपुर के बाहरी क्षेत्रों में दृश्यता घटकर मात्र 10 मीटर तक रह गई, जिससे सड़क यातायात पर असर पड़ा। सीमावर्ती जिले जैसलमेर और श्रीगंगानगर में भी कोहरे का प्रभाव देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से प्रदेश में तापमान में अस्थिरता बनी हुई है। रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जबकि दिन के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। रविवार को प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। अलवर सबसे ठंडा रहा, जहां अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि सोमवार को भी पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा और कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल छा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मंगलवार से उत्तर भारत से ठंडी हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। साथ ही उत्तर-पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में फिर से घना कोहरा छा सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker