Winter में राहत बने नगर निगम के रैन बसेरे
Municipal Corporation Night Shelters Provide Relief During Winter

विशेष/प्रतिनिधि : सर्दी के मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न 14 इलाकों में रैन बसेरे (आश्रय स्थल) संचालित किए जा रहे हैं। बढ़ती ठंड के बीच ये रैन बसेरे दिहाड़ी मजदूरों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और बेसहारा लोगों के लिए राहत का माध्यम बन रहे हैं। निगम द्वारा संचालित इन आश्रय स्थलों में जरूरतमंदों को निःशुल्क ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उन्हें सर्द रातें खुले आसमान के नीचे न बितानी पड़ें। रैन बसेरों में रजाई, गद्दा, तकिया सहित आवश्यक बिस्तर की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही स्वच्छ पेयजल, भोजन, प्राथमिक चिकित्सा और अन्य मूलभूत सुविधाएं भी मुहैया कराई जा रही हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त रोशनी, फायर सेफ्टी सिस्टम और पानी के कैंपर लगाए गए हैं।
नगर निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि शहर में पांच स्थायी और नौ अस्थायी रैन बसेरे संचालित हैं। उड़नदस्ते की टीमें रात में गश्त कर खुले में सो रहे लोगों को सुरक्षित रूप से रैन बसेरों तक पहुंचा रही हैं।



