Trending

Uttarkashi में आवासीय भवन में आग, मासूम की मौत

Fire in a Residential Building in Uttarkashi, Infant Dies

उत्तरकाशी/प्रतिनिधि : जिले के बड़कोट तहसील की पट्टी ठकराल अंतर्गत ग्राम कोटि में रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। लसरी नामे तोक में स्थित शैलेन्द्र सिंह चौहान के दो मंजिला आवासीय भवन में अचानक आग लग गई, जिसमें तीन माह की मासूम बच्ची की जलकर मौत हो गई। जिला परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि भवन में रह रहे लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। इस हादसे में रिया (3 माह), पुत्री मानूं, निवासी नेपाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया है कि उक्त भवन में नेपाली मजदूर परिवार के साथ निवास कर रहे थे। आग लगने से आवास के साथ-साथ उसमें रखा खाद्यान्न, बिस्तर, बर्तन और अन्य घरेलू सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। प्रशासन द्वारा घटना की जांच की जा रही है और प्रभावित परिवार को सहायता देने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker