Trending

Ajmer उर्स में पीएम मोदी की ओर से चादर पेश

PM Modi offers a ceremonial chaddar (shawl) at Ajmer Urs

अजमेर/प्रतिनिधि : अजमेर दरगाह शरीफ में चल रहे 814वें सालाना उर्स मुबारक के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चादर पेश की गई। प्रधानमंत्री द्वारा भेजी गई यह चादर केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने दरगाह शरीफ में विधिवत रूप से चढ़ाई। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उर्स के इस पावन मौके पर देश में अमन, शांति और खुशहाली के लिए दुआ की है। केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने भी कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से भेजी गई चादर को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ दरगाह शरीफ में पेश किया गया है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर देशवासियों की सुख-समृद्धि और आपसी सौहार्द के लिए विशेष प्रार्थना की गई।

उर्स के मद्देनजर दरगाह परिसर और अजमेर शहर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन और दरगाह कमेटी द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker