Trending

UP: बांके विहारी मंदिर ट्रस्ट विधेयक पारित

UP: Banke Bihari Temple Trust Bill Passed

लखनऊ/प्रतिनिधि : उत्तर प्रदेश विधानसभा में श्री बांके विहारी जी मंदिर ट्रस्ट विधेयक, 2025 के पारित होने पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने राज्य की जनता को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा है, बल्कि प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि मंदिर ट्रस्ट के गठन से श्री बांके विहारी जी मंदिर का प्रबंधन अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित और उत्तरदायी बनेगा। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और मंदिर परिसर के विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस विधेयक के माध्यम से धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था सशक्त होगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

ब्रजेश पाठक ने विश्वास जताया कि यह कानून मंदिर की पवित्र परंपराओं को संरक्षित रखते हुए आधुनिक व्यवस्थाओं को लागू करने में सहायक होगा। उन्होंने इसे सरकार की जनहितैषी सोच का परिचायक बताया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker