India–न्यूज़ीलैंड एफटीए की संयुक्त घोषणा
India-New Zealand FTA Joint Declaration

विशेष/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री आरटी ऑनरेबल क्रिस्टोफर लक्सन ने टेलीफोन पर बातचीत कर भारत–न्यूज़ीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की संयुक्त घोषणा की। यह समझौता मार्च 2025 में प्रधानमंत्री लक्सन की भारत यात्रा के दौरान शुरू हुई वार्ताओं का परिणाम है, जिसे केवल नौ महीनों में अंतिम रूप दिया गया। दोनों नेताओं ने इसे साझा महत्वाकांक्षा और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति का प्रतीक बताया। नेताओं के अनुसार, यह एफटीए दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को सशक्त करेगा, बाजार तक पहुंच बढ़ाएगा, निवेश को प्रोत्साहन देगा और रणनीतिक सहयोग को नई दिशा देगा। इससे नवोन्मेषकों, उद्यमियों, किसानों, एमएसएमई, छात्रों और युवाओं को नए अवसर प्राप्त होंगे।
दोनों प्रधानमंत्रियों ने अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने और अगले 15 वर्षों में न्यूज़ीलैंड से भारत में 20 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश पर विश्वास जताया। साथ ही रक्षा, खेल, शिक्षा और जन-संपर्क क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी।



