Trending

National लोक अदालत में 6.74 हजार मामलों का निस्तारण

National Lok Adalat resolves 6,740 cases

जयपुर/प्रतिनिधि : प्रदेशभर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में बड़ी संख्या में लंबित मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण किया गया। इस लोक अदालत में 6.74 हजार से अधिक प्रकरणों का राजीनामे के आधार पर समाधान हुआ, जिनमें लगभग 11 अरब रुपये की राशि के अवॉर्ड पारित किए गए। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित यह वर्ष 2025 की चौथी और अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत थी। इस अवसर पर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि लोक अदालत आम नागरिकों के लिए न्याय प्राप्त करने का एक सरल, त्वरित और सुलभ माध्यम है। उन्होंने बताया कि लोक अदालतों की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें पक्षकार स्वयं आपसी सहमति से समाधान तय करते हैं, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है।

लोक अदालत के माध्यम से बैंक ऋण, मोटर दुर्घटना, पारिवारिक विवाद और अन्य सिविल मामलों का शांतिपूर्ण समाधान किया गया, जिससे न्यायिक प्रणाली पर बोझ भी कम हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker