Trending

Kolhapur में नगर निकाय चुनावों के नतीजे सामने

Kolhapur Municipal Election Results Announced

कोल्हापुर/प्रतिनिधि : कोल्हापुर जिले की 10 नगर पालिकाओं में से तीन नगर पंचायतों के चुनाव परिणाम सामने आ रहे हैं। चांदगढ़ नगर परिषद में मेयर पद पर भाजपा उम्मीदवार की जीत के बाद कागल तालुका में भी बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। मुरगुड नगर पालिका पर शिवसेना शिंदे गुट ने स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए 16 नगरसेवकों की जीत दर्ज की है। मेयर पद पर सुहासिनी देवी प्रवीण सिंह पाटिल की जीत से मेडिकल शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ और शाहू ग्रुप के अध्यक्ष समरजीतसिंह घाटगे को करारा झटका लगा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस को यहां केवल चार सीटों पर संतोष करना पड़ा।

कागल तालुका के चुनाव हाल के दिनों में सबसे अधिक चर्चा में रहे, जहां मुश्रीफ और घाटगे गुट के एक साथ आने से राजनीतिक समीकरण बदले थे। वहीं पनहाला गिरिस्तान नगर परिषद में जनसुराज्य, भाजपा और स्थानीय गठबंधन को सफलता मिली। हटकनंगले नगर पंचायत और मलकापुर में भी विभिन्न दलों ने महत्वपूर्ण जीत दर्ज की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker