Bengal : पीएम मोदी पश्चिम बंगाल दौरे पर
PM Modi on West Bengal Tour

विशेष/प्रतिनिधी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। इस दौरान वे नदिया जिले के रानाघाट में करीब 3200 करोड़ रुपये की लागत वाली दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और एक परियोजना का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी नदिया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के 66.7 किलोमीटर लंबे बरजागुली–कृष्णनगर खंड को चार लेन में विस्तारित करने की परियोजना का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे उत्तर 24 परगना जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के 17.6 किलोमीटर लंबे बारासात–बरजागुली खंड को चार लेन बनाने की परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे।
इन दोनों परियोजनाओं से कोलकाता और सिलीगुड़ी के बीच संपर्क और मजबूत होगा। यात्रा का समय लगभग दो घंटे कम होने से आवागमन अधिक सुगम और तेज होगा। साथ ही, इन परियोजनाओं से क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलेगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।



