Trending

UP विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुरू

UP Legislature's Winter Session Begins

उत्तरप्रदेश/प्रतिनिधि : उत्तर प्रदेश विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आज शुक्रवार से शुरू हो रहा है, जो 24 दिसंबर तक चलेगा। इस सत्र के दौरान सरकार की ओर से कई अहम विधायी और वित्तीय कार्य पूरे किए जाएंगे। सत्र का सबसे महत्वपूर्ण दिन 22 दिसंबर रहेगा, जब वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अनुपूरक बजट सदन में पेश किया जाएगा। इसके माध्यम से सरकार विभिन्न विकास योजनाओं और विभागों के लिए अतिरिक्त वित्तीय प्रावधान करेगी। इसी दिन सदन में ‘वंदे मातरम्’ विषय पर पांच घंटे की विशेष चर्चा भी आयोजित की जाएगी। इस चर्चा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य अपने-अपने विचार रखेंगे। सत्र के दौरान जनहित से जुड़े मुद्दों, विकास कार्यों और नीतिगत फैसलों पर भी बहस होने की संभावना है।

सरकार और विपक्ष दोनों की ओर से सत्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। माना जा रहा है कि सीमित अवधि के बावजूद यह सत्र राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker