Trending

Gaya में घना कोहरा, जनजीवन प्रभावित

Dense Fog in Gaya, Life Disrupted

गया/प्रतिनिधि : गया जिले में शुक्रवार को भी घना कोहरा और कड़ाके की ठंड का व्यापक असर देखने को मिला। पिछले दो दिनों से जारी इस मौसम के चलते जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। सुबह से ही घना कोहरा छाए रहने के कारण सड़कों पर आवाजाही कम रही और लोग जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकले।मौसम की मार का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। जिले के खेतों में लगी आलू, सब्जी, तेलहन और दलहन की फसलें ठंड और कोहरे से प्रभावित हो रही हैं, जिससे किसान चिंतित हैं। मानपुर प्रखंड के किसान रामजी प्रसाद ने बताया कि अत्यधिक ठंड के कारण आलू के बीज में अंकुरण सही तरीके से नहीं हो पा रहा है। वहीं आलू उत्पादक किसान संजय यादव ने फसलों को पाले से बचाने के लिए पाला रोधी दवा का छिड़काव शुरू कर दिया है।

घने कोहरे के कारण गया जंक्शन से गुजरने वाली लंबी दूरी और लोकल ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कृषि विज्ञान केंद्र मानपुर की कृषि वैज्ञानिक रश्मि प्रियदर्शिनी ने किसानों को आवश्यक सावधानी और बचाव उपाय अपनाने की सलाह दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker