
Political दलों को आचार संहिता की जानकारी
Political Parties Informed About Code of Conduct
नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : नवी मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (NMMC) के आम चुनाव 2025–26 की तैयारियों को लेकर म्युनिसिपल कमिश्नर डॉ. कैलाश शिंदे ने विभिन्न अथॉरिटीज़, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठकें कर चुनावी प्रक्रिया की समीक्षा की। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 15 जनवरी 2026 को चुनाव घोषित किए जाने के बाद कमिश्नर ने मनपा अधिकारियों, पुलिस, अन्य विभागों तथा निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक कर निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में आचार संहिता के नियमों की जानकारी दी गई और सख्त पालन की अपील की गई। इस अवसर पर पहली बार लागू हो रहे मल्टी-मेंबर वार्ड सिस्टम को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाने की घोषणा की गई, जिसमें एक मतदाता को अपने वार्ड में चार उम्मीदवारों को वोट देना होगा।
मीडिया से बातचीत में कमिश्नर ने बताया कि मतदान 15 जनवरी 2026 को सुबह 7.30 से शाम 5.30 बजे तक होगा और मतगणना 16 जनवरी को होगी। कुल 28 वार्डों में 111 सदस्य चुने जाएंगे, जिनके लिए 1141 मतदान केंद्र और लगभग 6275 कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।



