Trending

VB–जी राम जी विधेयक राज्यसभा से पारित

VB-GRAM Bill Passed by Rajya Sabha

दिल्ली/प्रतिनिधी : विकसित भारत के लिए गारंटी रोज़गार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) वीबी–जी राम जी विधेयक, 2025 को राज्यसभा ने भी मंज़ूरी दे दी है। कई घंटे चली विस्तृत चर्चा के बाद सदन ने इस महत्वपूर्ण विधेयक को पारित कर दिया। यह विधेयक पहले ही लोकसभा से पारित हो चुका है और अब जल्द ही कानून का रूप लेगा।विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस कानून से देश में समग्र ग्रामीण विकास को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने मनरेगा योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि किसी सरकार ने इसे सही तरीके से लागू किया है तो वह मोदी सरकार है, जबकि इससे पहले की कांग्रेस और अन्य सरकारें इसे प्रभावी ढंग से लागू नहीं कर पाईं।

वहीं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विधेयक को सेलेक्ट कमेटी को भेजने की मांग की। विपक्ष का तर्क था कि इस पर और गहन चर्चा की आवश्यकता है।चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष के सांसदों ने कहा कि नई योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका के बेहतर अवसर उपलब्ध कराएगी और आने वाले समय में इसका सकारात्मक असर दिखेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker