New Year पर 138 विशेष रेल चलाएगा रेलवे
Railways will run 138 special trains on New Year

विशेष/प्रतिनिधी : क्रिसमस और नए साल के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। रेलवे नौ ज़ोन में 138 विशेष रेलगाड़ियां चलाएगा। रेलवे की योजना के अनुसार कुल 650 ट्रिप प्रस्तावित और स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से अब तक 244 ट्रिप अधिसूचित किए जा चुके हैं। विशेष रेलगाड़ियों के संचालन में पश्चिम रेलवे सबसे आगे है, जो 26 स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। इसके तहत 226 ट्रिप स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 72 ट्रिप नोटिफ़ाई हो चुके हैं। वहीं दक्षिण मध्य रेलवे भी 26 विशेष रेल चलाएगा, जबकि मध्य रेलवे 18 ट्रेनें संचालित करेगा। इसके अलावा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 12 विशेष रेल चला रहा है।
रेल मंत्रालय ने बताया कि इन विशेष रेलगाड़ियों के संचालन से अतिरिक्त क्षमता उपलब्ध होगी और यात्रियों को आरामदायक व सुविधाजनक यात्रा का अवसर मिलेगा। इससे यात्रियों को बिना परेशानी क्रिसमस और नए साल का उत्सव मनाने में मदद मिलेगी।



