Trending

Navi Mumbai में कांग्रेस–उबाठा को झटका

Congress-Uddhav Thackeray Faction Suffers Setback in Navi Mumbai

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : नवी मुंबई में कांग्रेस और उद्धव ठाकरे गुट (उबाठा) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। दोनों दलों से जुड़े कई कार्यकर्ताओं ने एक साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना (शिंदे गुट) में प्रवेश कर लिया है। शिंदे गुट में शामिल होने वालों में एम. के. माडवी और पूनम पाटिल समेत कई प्रमुख स्थानीय कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हैं। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने सभी नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और कहा कि शिवसेना (शिंदे गुट) विकास और जनहित के मुद्दों पर काम कर रही है। नवप्रवेशी नेताओं ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के उद्देश्य से शिंदे गुट में शामिल होने का निर्णय लिया है।

नगर निगम चुनावों से पहले हुए इस दल-बदल को नवी मुंबई की राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे शिंदे गुट की स्थानीय स्तर पर ताकत बढ़ने की संभावना जताई जा रही है, जबकि कांग्रेस और उभाठा गुट की स्थिति कमजोर होती दिखाई दे रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker