Prayagraj में पहली बार सामूहिक वंदे मातरम्
First-Ever Mass Rendition of Vande Mataram in Prayagraj
प्रयागराज/प्रतिनिधी: प्रयागराज में पहली बार सामूहिक वंदे मातरम् गीत का भव्य आयोजन भारत स्काउट एवं गाइड इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रहे। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने स्वयं उपस्थित जनसमूह के साथ सामूहिक रूप से वंदे मातरम् गीत का गायन किया। सभा को संबोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत का प्राण है। इस गीत को गाते हुए देश के अनेक सैनिक और क्रांतिकारी शहीद हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब भारत अपनी आजादी के 100 वर्ष पूरे करेगा, तब राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प में वंदे मातरम् की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में यह गीत नई पीढ़ी को निरंतर प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने घोषणा की कि प्रयागराज में आयोजित होने वाले आगामी महोत्सव के दौरान भी सामूहिक वंदे मातरम् का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही शहर में वंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।



