Trending

Mira-भायंदर में नया RTO कार्यालय

New RTO Office Inaugurated in Mira-Bhayandar

मुंबई/प्रतिनिधी : मीरा-भायंदर शहर में बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या को ध्यान में रखते हुए अलग सब-रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस का उद्घाटन किया गया है। इस ऑफिस के माध्यम से लोगों को गाड़ी का रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस, रिन्यूअल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी अन्य सभी सेवाएं लोकल स्तर पर उपलब्ध होंगी, जिससे लोगों का समय और खर्च बचेगा। ट्रांसपोर्ट मंत्री प्रताप सरनाइक ने कहा कि इससे प्रशासनिक कार्य आसान, पारदर्शी और डायनामिक होंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मीरा-भायंदर और आसपास के इलाकों के लोग अब ठाणे जाने की आवश्यकता नहीं होगी और उन्हें रिमोट या लोकल सर्विस का लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर मीरा-भायंदर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन कमिश्नर राधाबिनोद शर्मा और ट्रांसपोर्ट कमिश्नर विवेक भीमनवार भी मौजूद थे। मंत्री सरनाइक ने बताया कि राज्य में कुल 60 सब-रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस पहले से कार्यरत हैं और मीरा-भायंदर में नए ऑफिस के उद्घाटन से क्षेत्रीय ट्रांसपोर्ट सुविधाओं में सुधार होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker