Trending

Mumbai: सनबर्न महोत्सव के खिलाफ जनआंदोलन

Mumbai: Mass movement against Sunburn Festival

मुंबई/प्रतिनिधी : मुंबई के शिवड़ी क्षेत्र में 19 से 21 दिसंबर के दौरान प्रस्तावित विवादग्रस्त ‘सनबर्न महोत्सव’ के खिलाफ दादर (पूर्व) रेलवे स्टेशन के बाहर जनआंदोलन किया गया। यह आंदोलन ‘नशा-विरोधी संघर्ष अभियान’ की ओर से आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, विद्यार्थियों और राष्ट्रप्रेमी नागरिकों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मनोरंजन के नाम पर आयोजित यह कार्यक्रम मादक द्रव्यों के सेवन, अश्लील आचरण और अनैतिक गतिविधियों को बढ़ावा देता है। महाविद्यालयीन छात्रा श्रेया नलावडे ने कहा कि सनबर्न जैसे आयोजनों के कारण युवाओं को नशे की ओर धकेला जा रहा है और पूर्व में इससे जुड़ी कई आपराधिक घटनाएं सामने आ चुकी हैं। वहीं नशा-विरोधी संघर्ष अभियान की सदस्य धनश्री केळशीकर ने कहा कि गोवा में निष्कासित किए जा चुके इस महोत्सव को मुंबई में अनुमति देना गलत है।

आंदोलन के दौरान ‘सनबर्न हटाओ–देश बचाओ’ जैसे नारे लगाए गए। प्रदर्शन में विभिन्न सामाजिक संगठनों, अधिवक्ताओं और राजनीतिक प्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही। प्रदर्शनकारियों ने शासन से सनबर्न महोत्सव को तत्काल रद्द करने की मांग की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker