Trending

Nanded में तीन बड़े नेताओं ने थामा BJP का दामन

Three Prominent Leaders Join BJP in Nanded

नांदेड/प्रतिनिधी : महाराष्ट्र में 29 नगर निगम चुनावों के ऐलान के बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 15 जनवरी को मतदान और 16 जनवरी को नतीजे घोषित होंगे। चुनाव से पहले नेताओं के दल-बदल से राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव देखे जा रहे हैं। इसी कड़ी में नांदेड़ नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की पूर्व मेयर जयश्री पावड़े, पूर्व डिप्टी मेयर सतीश देशमुख और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के जिला अध्यक्ष विनोद पावड़े ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। तीनों नेताओं ने राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद अशोक चव्हाण की मौजूदगी में भाजपा में प्रवेश किया।

भाजपा में शामिल होने के बाद जयश्री पावड़े ने कहा कि उन्होंने विकास के विजन पर भरोसा जताते हुए यह फैसला लिया है। वहीं सतीश देशमुख ने भी विकास और जनता के हित में काम करने के उद्देश्य से भाजपा में शामिल होने की बात कही। MNS नेता विनोद पावड़े ने भी अशोक चव्हाण से चर्चा के बाद भाजपा में जाने की पुष्टि की। इन दल-बदल से नांदेड़ में भाजपा की स्थिति मजबूत हुई है, जबकि कांग्रेस और MNS को चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker