Trending

Thackeray भाइयों के गठबंधन की चर्चा तेज

Discussion of 'Thackeray brothers' Alliance is Intense

मुंबई/प्रतिनिधी : महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों की जंग तेज हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने 29 नगरपालिकाओं के चुनावों का ऐलान किया है। इन चुनावों के लिए 15 जनवरी को मतदान होगा, जबकि नतीजे 16 जनवरी को घोषित किए जाएंगे। चुनावी घोषणा के साथ ही राज्य में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और गठबंधन, सीट शेयरिंग तथा पार्टी बदलने की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। इसी पृष्ठभूमि में शिवसेना (ठाकरे गुट) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के संभावित गठबंधन को लेकर हलचल बढ़ गई है। शिवसेना ठाकरे गुट के नेता संजय राउत और अनिल परब ने हाल ही में MNS अध्यक्ष राज ठाकरे से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच करीब 40 मिनट तक बातचीत हुई। बैठक का औपचारिक कारण मतदाता सूची में गड़बड़ी के विरोध में विपक्षी दलों के मार्च की योजना बताया गया है, लेकिन इस मुलाकात ने राजनीतिक अटकलों को और तेज कर दिया है।

अनिल परब ने कहा कि गठबंधन को लेकर अंतिम फैसला होने के बाद ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी और इसके लिए संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। इस संभावित गठबंधन का असर मुंबई समेत राज्य की राजनीति पर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker